गुरुवार, 22 जुलाई 2010

२०१० के पूर्वार्ध में हुए विनाशकारी भूकंप

भूकंप की महत्वपूर्ण घटनाओं को दर्शाता नक़्शा ( जनवरी २०१० से जून २०१० )

Image: Quakeschool 2010

सब यह अच्छी तरह से जानते है कि भूकंप की घटनाएं दुनिया भर में आम हो गई है, और जिन घटनाओ में उल्लेखनीय मात्रा में जान-माल का नुकसान होता है वे सुर्खियों में आती है। शायद, आम आदमी का इन्टरनेट जैसे मीडिया और संचार उपकरणों से बढ़ता हुआ संपर्क इस उद्वेग एवं चिंता को पैदा करने वाला एक मुख्य कारण है। तकनीकी अवलोकनों पर प्रभाव डालनेवाली इस असर का रोचक अभ्यास [होघ, मार्टीन, बिल्हाम और एटकिन्सन] ने किया है।

फिर भी, इन्टरनेट के इसी स्रोत का सावधानी से उपयोग करके हम एक कोष्टक बना सकते हैं। इस कोष्टक और उपर दिए गए नक़्शे में २०१० के वर्ष के पूर्वार्ध में हुए विनाशकारी भूकंप के स्थान दर्शाए गए हैं।

स्कुलों और शैक्षिक संस्थाओं की संपत्ति को होते नुकसान तथा मौत एवं चोट की घटनाओं पर यहां ध्यान केन्द्रित किया जा सकता है। और ये भूकंप कब हुए थे, उसका समय भी दिया गया है |
हम यहां कोई निष्कर्ष नहीं देना चाहते है हम तो अपने वाचको के विचारो को स्थान देना चाहेंगे |

बड़े पैमाने पर नुकसानकारी भूकंपों को दर्शाता कोष्टक

संख्या

स्थानिक समय

सार्विक तारीख Universal Date (2010)

मात्रा **

स्थान

जानहानी *

स्कुल (जानहानी/चोट/इमारत नुकसान) *

सुबह ०४:५३

१२ जनवरी

७.०

हैती क्षेत्र

२,३३,०००

कोई जानहानी या चोट नहीं।

नोंध: स्कुलों के कामकाज के समय में नहीं हुआ।

लगभग ५००० स्कुल इमारतों पर असर।

सुबह ०३:३४

२७ फरवरी

८.८

चीली का माउले क्षेत्र

४३२

से

७००

कोई जानहानी या चोट नहीं।

नोंध: स्कुलों के कामकाज के समय में नहीं हुआ

/वेकेशन समय में हुआ |

स्कुलों के ढांचों को नुकसान होने के अखबारी रीपोर्ट

लगभग १००० स्कुलों को नुकसान होने का अनुमान |

मध्याह्न १२:४५

२७ फरवरी

६.१

साल्या, आर्जेन्टिना

कोई जानहानी या चोट नहीं।

कच्ची झुग्गीयां या खराब तरीके से बनाए गए छोटे मकानों को नुकसान। आकड़ो का अभाव।

सुबह ०४:३२

८ मार्च

६.०

ओकुलर, एलेझीग क्षेत्र, तूर्की

५७

कोई जानहानी या चोट नहीं। नोंध: स्कुलों के कामकाज के समय में नहीं हुआ।

क्षेत्र में ज्यादातर दिखनेवाली एक-मंजिला विशिष्ट इमारतों को स्कुलों की विशिष्ट इमारतों को नुकसान हुआ और आंकडे उपलब्ध नहीं

सुबह ०७:३९

११ मार्च

६.९

पिचीलेमु, चीली

कोई जानहानी या चोट नहीं। नोंध: स्कुलों के कामकाज के समय में नहीं हुआ।

ऐसा लगता है कि इमारतों को कम नुकसान हुआ।

नोंध:
*
इस बात पर गौर करे कि कुछ आंकड़े औसत और मापदंड सामान्य हो सकते है। यह संचारण की सहुलियत के लिए किया गया है।
**यह एक सरल कोष्टक है, इस लिए कठीन इकाईओं को निकाल दिया गया है, ज़्यादा जानकारी के लिए संदर्भ देखें।

संदर्भ

  1. २०१० भूकंपों की विकिपीडीया सूचि (21st Century Earthquakes)
  2. युनाइटेड स्टेट्स जीओलोजिकल सर्वे (http://earthquake.usgs.gov)
  3. इन्टरनेट पर विविध स्रोत (समाचार/रीपोर्ट्स)