शुक्रवार, 17 सितंबर 2010

क्वेकस्कुल वेबसाइट का प्रारंभ

हमारी वेबसाइट (लिंक) का प्रारंभ करते हुए हमे अत्यंत खुशी हो रही है। हमें आशा है कि इस से हम हमारे कार्य की अद्यतन सूचनाओं को आप तक पहुँचा सकेंगे। इसके अलावा, हम कुछ अद्यतन समाचार, केन्द्रित ब्लोग लेखन और अन्य रसप्रद सामग्री के साथ ज़्यादा से ज़्यादा लोगों में रूचि पैदा करने की आशा रखते हैं।

समाचारों तथा ब्लोग्स को बड़े ध्यान और सावधानी से चयनित किया जाता हैं। इन ब्लोग्स का स्थानीय भाषाएं हिन्दी तथा गुजराती में अनुवाद किया जाता है। हमने ब्लोग अंतराफलक के लिए ब्लॉगर.कॉम (लिंक) का उपयोग किया है, जो ओपन सोर्स कै तौर पर उपलब्ध है।

हमने ‘टुल्स विन्डो’ नामक एक विशेष सुविधा का उपियोग करने का भी प्रयास किया है, जो कि वेबसाइट के मुख पृष्ट पर है। यह एक ऐसी जगह देता है, जहां हम खास अंकीय वातावरण से जुडे हुए विशिष्ट सम्पर्क रख सकते है। हाल में उस पर कुछ साधन उपलब्ध है, जैसे कि ‘हेझार्ड इन्फोर्मर’ नामक प्रथम उपकरण एक ऐसा साधन है जो जन साधारण व्यक्ति को भूंकप की घटना या फिर सरल शब्दों में ज़मीन की अस्थिरता का वितरण पृथ्वी पर किस प्रकार हुआ है उसकी जानकारी देता है। दूसरा उपकरण ‘सिस्मिक रिस्क का मूल्यांकन टूल’ है। यह एक प्रकार का व्यापक साधन है जो किसी भी जगह या कार्यालयों पर भूकंप के जोखिम का अंदाजीत मापन करता है। यह साधन इमारतों तथा औद्योगिक स्थलों पर भूकंप होनेवाली संभवित क्षति, जानमाल के संभवित नुकसान से उनके मालिकों को अवगत कराता है जिससे वे होने वाले नुकसानों को कम कर सकें।

हम अपेक्षा करते हैं कि हम और ज्यादा साधन आप तक पहुँचा सकेंगे। इन इन्टरनेट के साधनों पर काम जारी हैं, जिस के लिए आपकी टिप्पणियाँ और सुझाव आवशक है। जैसे कि सुविधा खोजक फेसिलिटी फाइनडर (लिंक) जो हमने इंडिया स्कूल सेफ्टी पोर्टल (लिंक) के लिए बनाया है, वह विद्यालयों के लिए एक उपयोगी संसाधन उपकरण है जिस से समीपस्थ बाह्य संसाधन की खोज की जाती है और यह आपातकाल परिस्थितियों में काम आ सकता है। यदी आप इन साधन के विकास संबंधित सूचनाओं में दिलचस्पी रखते हो तो कृपया हमें संपर्क करें।

ओपन फेस जुमला का उपयोग करके अत्यंत परिश्रम एवं धैर्य से वेबसाइट अपलोड करने के लिए हम सुमित (लिंक) के आभारी हैं।

डिजिटल माध्यम में नवीन मार्गों से और ज्यादा शोधकार्य करने के लिये हम प्रयत्नशील रहेंगे।